शेयर मंथन में खोजें

ऊपरी स्तरों पर आ सकती है मुनाफावसूली, बाजार में बढ़ रहा दबाव : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते दमदार बढ़त देखने को मिली और निफ्टी में 2.29%, तो सेंसेक्स में 1650 अंकों की उछाल दर्ज की गयी। सभी प्रमुख क्षेत्रों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला, मगर आईटी इंडेक्स ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और इसमें 7.5% की तेजी आयी।

तकनीकी  तौर से सूचकांक में 21000/70000 का ब्रेकआउट स्तर पार करने के बाद रफ्तार में तेजी आयी। साप्ताहिक चार्ट पर इंडेक्स में तेजी की कैंडल बनी है और इंट्राडे चार्ट पर ब्रेकआउट जारी रहने की संरचना नजर आ रही है। यह सकारात्मक है। हमारा मानना है कि मौजूदा बाजार संरचना तेजी की है, लेकिन अस्थायी तौर से खरीदारी के दबाव के हालात भी बन रहे हैं। इसकी वजह से ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।   

कारोबारियों के लिए 21250/71000 के स्तर मुख्य सपोर्ट स्तर की तरह काम करेंगे। इन स्तरों के ऊपर सूचकांक में 21600-21750/71700-71900 के स्तर तक अपट्रेंड जारी रह सकता है।  दूसरी तरफ, 21250/71000 के नीचे फिसलने पर कारोबारियों को लॉन्ग पोजीशन से निकलने पर विचार करना चाहिए। 21250/71000 के स्तर के नीचे बाजार 21150-21000-70500-70200 के स्तर तक जा सकते हैं। 

बैंक निफ्टी के लिए छोटी अवधि की संरचना अब भी सकारात्मक है। तेजड़ियों के लिए 47500-47200 के स्तर पर अहम सहयोग दायरा होगा, जबकि 48500-48800 के स्तर पर मुनाफवसूली आ सकती है। 

(शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2023) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख