शेयर मंथन में खोजें

बाजार में कमजोरी के संकेत, प्रमुख स्तरों के नीचे बढ़ेगी मुनाफावसूली : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक प्रमुख सूचकांक में बुधवार (20 दिसंबर) को रिकॉर्ड स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। इसकी वजह से निफ्टी 303 अंक, तो सेंसेक्स 931 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।

तकरीबन सभी सेक्टरों के सूचकांक में भी ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आयी, मगर मीडिया, पीएसयू बैंक और मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा पिटे और इनमें 4% की गिरावट दर्ज की गयी। तकनीकी रूप से गैप के साथ शुरुआत के बाद सूचकांक को 21580/71900 के स्तर पर प्रतिरोध मिला। मगर ऊपरी स्तरों पर लगातार मुनाफावसूली की वजह से बाजार में तेज करेक्शन आया।

सूचकांक के दैनिक चार्ट पर मंदी की लंबी कैंडल बनी है, जो बाजार में मौजूदा स्तरों से और कमजोर की ओर इशारा कर रही है। हमारा मानना है कि सूचकांक जब तक 21225/70800 के स्तर के नीचे है, तब तक कमजोरी का रुझान बना रहेगा। इन स्तरों के नीचे फिसलने पर बाजार 21000-20930/70300-70000 के स्तर तक फिर से लुढ़क सकता है। 

दूसरी तरफ, 21225/70800 के स्तर के ऊपर रहने पर 21275/71000 या 21340/70350 के स्तर तक की उछाल देखने को मिल सकती है। कॉन्ट्रा ट्रेडर 20750 के स्तर पर स्टॉप लॉस के साथ 20975-20925/70000 के स्तर के आसपास लॉन्ग ट्रेड कर सकते हैं। निफ्टी अग 21300/21350 के स्तर के पार निकलता है, तो वे 21400 के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस के साथ बिकवाली कर सकते हैं। 

बैंक निफ्टी में 47000 और 46800 के स्तर पर सपोर्ट दायरा आयेगा, जबकि इसे 47500/47600 के स्तर पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है।

(शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2023) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

(शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2023) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख