शेयर मंथन में खोजें

अंतरिम बजट और अमेरिका में ब्‍याज दरों में कटौती की उम्‍मीद में जारी रहेगी तेजी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत सोमवार (29 जनवरी) को उत्‍साह के साथ हुई। घरेलू शेयर बाजार में सूचकांक के दमदार शेयरों में खरीदारी लौटती हुई दिखायी दी। 

चीन द्वारा प्रोत्‍साहन पैकेज की घोषणा और अनुकूल अंतरिम बजट की उम्‍मीद ने बाजार में भरोसा बढ़ाने का काम किया। इसके साथ ही अमेरिका के आँकड़ों ने बाजार को फेडरल रिजर्व द्वारा ब्‍याज दरों में जल्‍द कटौती होने की उम्‍मीद बढ़ा दी है। निफ्टी में आज तेजी के साथ शुरुआत हुई और सत्र के दौरान इसमें और मजबूती आने से ये 385 अंकों (1.8%) की उछाल के साथ एकदिनी उच्‍च स्‍तर 21737 पर बंद हुआ।

व्‍यापक बाजार में भी मिडकैप 100/स्‍मॉलकैप 100 में क्रमश: 1.5% की उछाल आयी। एफएमसीजी क्षेत्र में आज सुस्‍ती दर्ज की गयी और इसके अत‍िरिक्‍त अन्‍य सभी क्षेत्रों में हरियाली देखने को मिली। पीएसयू, एनर्जी, पीएसयू बैंक और इंफ्रा में 2 से 5% तक की बढ़त रही। ब‍िजली की माँग में बढ़ोतरी जारी रही, जबकि लाल सागर में हौती की तरफ से लगातार हमले जारी रहने से कच्चे तेल के भाव फिर से 80 डॉलर के पार पहुँचने के बीच ऊर्जा स्‍टॉक में 5% की उछाल आयी। 

इस हफ्ते दो अहम घटनाएँ गुरुवार को होंगी, देश का अं‍तरिम बजट आयेगा और  अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक की बैठक होगी ज‍िससे बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इंडिया विक्‍स 13% की उछाल के साथ 15.68 के स्‍तर पर पहुँच गया। हालाँकि बजट में कोई बड़ी घोषणा की उम्‍मीद नहीं की जा रही है, मगर मौद्रि‍क नीति की बैठक में ब्‍याज दरों में कटौती के संकेत से उम्‍मीद बढ़ गयी है। पिछले हफ्ते कंसोलिडेशन में रहने के बाद निफ्टी में गति लौट आयी है, जिसके बजट के पहले तक जारी रहने की उम्‍मीद है। 

(शेयर मंथन, 29 जनवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख