शेयर मंथन में खोजें

तिमाही नतीजों से समर्थन लेगा बाजार, रह सकता है सकारात्‍मक दायरे में : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (01 फरवरी) को आज की प्रमुख घटनाओं के बाद निफ्टी में संकरे दायरे में कारोबार हुआ और ये 28 अंकों के नुकसान के साथ 21697.45 के स्‍तर पर बंद हुआ।

क्षेत्रों की बात करें, तो आज इनमें मिलाजुला रुख रहा और सार्वजनिक कंपनियों में अच्‍छी खरीदारी देखने को मिली। खासतौर से पीएसयू बैंक, जिसमें वित्‍त मंत्री के बजट भाषण के बाद 3% तक की उछाल आयी। वैश्विक स्‍तर पर यूएस फेड की बैठक ब्‍याज दरों पर यथास्थिति‍ बरकरार रखते हुए खत्‍म हुई। इसमें ब्‍याज दरों में जल्‍द कटौती के बारे में कोई संकेत नहीं मिला, ज‍िससे वैश्विक भावनाओं के उत्‍साह में कमी आयी।

अंतरिम बजट में सरकार ने विकसित भारत के चार स्‍तंभों को मजबूत करने पर जोर दिया है। इनमें युवा, गरीब, महिलाएँ और अन्‍नदाता या किसान शामिल हैं। इसके अतिरिक्‍त सरकार का ध्‍यान राजकोषीय घाटा और बुनियादी ढाँचा में निवेश के समेकन पर केंद्रित रहेगा।

अन्‍य क्षेत्र जिनको लाभ मिलेगा, उनमें किफायती आवास और फाइनेंस, इंफ्रा, रेलवे, रक्षा और उपभोग शामिल हैं। हमारा मानना है कि दो प्रमुख घटनाओं के बाद बाजार को तिमाही नतीजों से समर्थन मिलेगा और ये सकारात्‍मक दायरे में रह सकता है।

(शेयर मंथन, 01 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख