शेयर मंथन में खोजें

ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेट कर रहे बाजार, स्टॉक आधारित गतिविधि रहेगी जारी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (05 फरवरी) को आज निफ्टी सत्र के ज्यादातर समय एक किनारे पर चलता रहा। हालाँकि आखरी घंंटे में आयी बिकवाली के बाद सूचकांक 82 अंकों (0.40%) की गिरावट के साथ 21772 के स्तर पर बंद हुआ। 

क्षेत्रीय सूचकांक में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला और ऑयल ऐंड गैस, फार्मा और ऑटो में खरीदारी देखने मिली। वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के नतीजे अब तक अनुमान के मुताबिक रहे हैं और निफ्टी की 33 कंपनियों ने सालाना (01 फरवरी 2024 तक) आधार पर  21% पैट वृद्धि दर्ज की है। घरेलू इक्विटी बाजार में जबरदस्त जनवरी के बाद मंदा सत्र देखने को मिल रहा है। अमेरिकी रोजगार के आँकड़ों ने निकट समय में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। 

 सकारात्मक पक्ष में, भारत का पीएमआई सूचकांक छह महीने के उच्च स्तर 61.8 पर पहुँच गया। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की बैठक मंगलवार को शुरू होगी और इसमें भी अमेरिकी फेड  की तरह यथास्थिति बहाल रहने का अनुमान जताया जा रहा है। कुल मिलाकर बाजार ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेट कर रहे हैं। दो प्रमुख घटनाओं के बाद बाजार अब तिमाही नतीजों से संकेत ले रहे हैं, जो स्टॉक आधारित सक्रियता को बढ़ावा दे रहा है। इसके आगे भी जारी रहने का अनुमान है।  

(शेयर मंथन, 05 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख