शेयर मंथन में खोजें

दैनिक चार्ट पर नरमी की कैंडल बाजार में कमजोरी जारी रहने का दे रही संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (05 फरवरी) को प्रमुख सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली रही, जिससे निफ्टी में 82 अंक और सेंसेक्स 354 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। 

क्षेत्रीय सूचकांकों में ऑयल ऐंड गैस, फार्मा और ऑटो इंडेक्स में 1% से ज्यादा की उछाल देखी गयी, जबकि डिजिटल सूचकांक में एक फीसदी से ज्यादा का नुकसान दर्ज किया गया। तकनीकी रूप से निफ्टी/सेंसेक्स को सुबह की इंट्राडे रैल के बाद 21950/72385 के स्तर पर प्रतिरोध मिला और इन्होंने तीखी वापसी की। बाजार में एकदिनी उच्च स्तरों से 240/785 अंकों का नुकसान देखने को मिला। 

इसके अलावा, दैनिक चार्ट पर सूचकांक पर नरमी की कैंडल बनी है जो मौजूदा स्तरों से और कमजोरी का संकेत दे रही है। हमारा मानना है कि बाजार जब तक 22000/72400 के नीचे कारोबार करेंगे, तब तक कमजोरी का रुझान जारी रहेगा। अगर बाजार 21700 के नीचे जाते हैं, तो ये 21500/70900 के स्तर तक टूट सकते हैं। इनके 21600/71200 के स्तर पर मामूली प्रतिरोध भी है। दूसरी तरफ, अगर 22000/72400 के ऊपर रुझान  बदलता है तो इससे बाजार में 22100-22200/72700-73000 के स्तर तक की उछाल आ सकती है।

निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी में अधिक लचीला है। ये अगर 46100 का स्तर पार करता है तो इसमें खरीदारी का सकती है। इसके उलट होने पर इसमें कमजोरी बढ़ सकती है और ये 45000-45900 के स्तर तक लुढ़क सकता है। अभी ये 45750 के स्तर पर है।  

(शेयर मंथन, 06 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख