शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में बाजार का ढाँचा अब भी सकारात्मक, आगे तेजी की उम्मीद : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (07 फरवरी) को प्रमुख सूचकांक में दायरे में कारोबार हुआ और निफ्टी महज 1 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 34 अंकों के नुकसान के साथ बंद हआ। क्षेत्रीय सूचकांक में पीएसयू बैंक में 3.5% की उछाल आयी, जबकि आईटी इंडेक्स 1.25% टूट गया।  

तकनीकी रूप से खाली स्थान के साथ शुरुआत के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों पर एकदिनी बिकवाली का दबाव दिखा। हालाँकि छोटी अवधि में बाजार का ढाँचा अब भी सकारात्मक बना हुआ है। हमारा मानना है कि एकदिनी और दैनिक चार्ट पर बाजार में हायर लो की संरचना कायम है, जो मौजूदा स्तरों से ऊपरी स्तरों का समर्थन करती है। 

अब एकदिनी कारोबारियों के लिए 21800/71900 के स्तर पर अहम सपोर्ट स्तर है। दूसरी तरफ, ऊपर 22050/72300 के पार निकलने पर बाजार में 22100-22150/72500-72799 के स्तर उछाल आ सकती है। 21800/71900 नीचे हमें 21700/71600 के स्तर तक करेक्शन देखने को मिल सकता है। 22200 का स्तर पार करने पर बाजार में नयी जान आ सकती है। 

बैंक निफ्टी में लचीला रुख है और इसमें रोचक तेजी वाला ठहराव बना हुआ है। यह अब भी 45500 के स्तर के ऊपर टिका हुआ है और 46600/47000 के स्तर की तरफ बढ़ सकता है। 45500 के स्तर के नीचे यह 45000 के स्तर पर प्रमुख सपोर्ट के साथ 44500 के स्तर तक टूट सकता है। 

(शेयर मंथन, 08 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख