शेयर मंथन में खोजें

मजबूत बुनियादी संकेतों से ऊपर की तरफ बढ़ेंगे बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक अमेरिका के महँगाई दर के आँकड़े अनुमान से ऊँचे आने के बाद भारतीय बाजार में बुधवार (14 फरवरी) को नकारात्मक शुरुआत हुई। मगर बेंचमार्क सूचकांक ने अच्छी वापसी की और निफ्टी में दिन के निचले स्तर से 1.5% तक की उछाल देखने को मिली। ये 97 अंक (0.50%) की तेजी के साथ दिन के उच्च स्तर के करीब 21840 पर बंंद हुआ। 

आईटी और फार्मा क्षेत्रों के अलावा अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक भी हरे निशान में बंद हुए। वैश्विक स्तर पर अमेरिका में मुद्रास्फीति की दर अनुमान से अधिक 0.3% रही, जिससे निकट समय में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद धूमिल हो गयी। इससे बाजार की भावना प्रभावित हुई और बाजार में गैप-डाउन शुरुआत हुई। हालाँकि, निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी आने से बाजार का मूड सही हो गया। 

निफ्टी मिडकैप/स्मॉलकैप में क्रमश: 1.0%/1.6% की बढ़त आयी और इसके साथ ही व्यापक बाजार का प्रदर्शन अच्छा रहा। तिमाही नतीजों का मौसम खत्म होने के करीब है, इसलिए अब बाजार का फोकस वैश्विक संकेतों और आर्थिक आँकड़ों पर आ जायेगा। कुल मिलाकर हमारा मानना है कि मजबूत बुनियादी संकेतों के दम पर बाजार धीरे-धीरे ऊपर की तरफ बढ़ेंगे।

(शेयर मंथन, 14 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख