शेयर मंथन में खोजें

अहम स्तर टूटे तो बढ़ेगी गिरावट, स्तरों का ध्यान रखें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (16 अप्रैल) को बेंचमार्क सूचकांक में में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे निफ्टी 125 अंक और सेंसेक्स 456 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

आईटी सूचकांक सबसे ज्यादा 2.5% टूट गये, जबकि मीडिया इंडेक्स में 1.5% की तेजी दर्ज की गयी। तकनीकी रूप से निफ्टी/सेंसेक्स 50 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) के नीचे आ गये हैं और 22000 या 21900 के स्तर तक गिर सकते हैं। 22200 और 22250 के स्तरों के बीच लॉन्ग पोजीशन घटाने या शॉर्ट पोजीशन बनाने की सलाह रहेगी। 

बैंक निफ्टी के लिए 47700-47800 का स्तर पार होने पर 48000 के स्तर तक की उछाल देखने को मिल सकती है, जबकि 47100-47000 के स्तर तात्कालिक सपोर्ट स्तर की तरह काम करेंगे।  

(शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख