शेयर मंथन में खोजें

बड़े दायरे में कंसोलिडेट करेगा बाजार, विदेशी निवेशकों की बिकवाली से निवेशक चिंतित : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (08 मई) को निचले स्तर से सुधर कर निफ्टी 22303 के स्तर पर सपाट बंद हुआ।

ऑयल ऐंड गैस, धातु, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी के साथ क्षेत्रवार मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी में तीन दिनों से लगातार गिरावट और 416 अंकों के नुकसान के बाद आज कुछ राहत दिखी और इसमें सतर्क कारोबार रहा। हालाँकि अस्थिरता सूचकांक इंडिया विक्स 17 के ऊपरी स्तरों पर बना रहा। 

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, चौथी तिमाही के मिलेजुला नतीजों और चुनाव में कम मतदान से निवेशक चिंतित हैं। हमारा मानना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर जारी घबराहट के बीच बाजार बड़े दायरे में कंसोलिडेट करेगा।  

(शेयर मंथन, 08 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख