शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी में गैप नहीं भरा तो बढ़ेगी कमजोरी और जारी रहेगा करेक्‍शन : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (29 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली आयी। निफ्टी 183 अंक और सेंसेक्‍स 668 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

बैंक और वित्‍तीय क्षेत्र के स्‍टॉक में तीव्र करेक्‍शन देखने को मिला, जबकि मेटल और चुनिंदा फार्मा स्‍टॉक में निचले स्‍तर पर खरीदारी आयी। तकनीकी नजरिये से देखें तो बाजार में पूरे दिन ऊपरी स्‍तरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा। 

एकदिनी चार्ट बाजार निचले स्‍तर पर बने रहे, अगर बाजार 22859 और 22825 के बीच बने गैप को भरने में कामयाब नहीं हुए तो मौजूदा स्‍तर से और कमजोरी का संकेत है। 22800 के नीचे करेक्‍शन जारी रहेगा और बाजार संभवत: 22650-22600/74300-74100 के स्‍तर तक टूट सकते हैं। 

दूसरी तरफ, अगर ये 22800/74800 के स्‍तर के ऊपर निकलते हैं तो रुझान बदल जायेगा और हम 22900-22950/75000-75300 के स्‍तर देखने की उम्‍मीद कर सकते हैं, वो तभी संभव है जब निफ्टी 22800 का स्‍तर पार कर जाये। 

बैंक निफ्टी 48600 की अहम समर्थन रेखा तोड़ने के बाद नीचे चल रहा है, जो निकट समय में सूचकांक को 48200 के स्‍तर या 48000 के स्‍तर की तरफ धकेल सकता है। ऐसे में बैंक निफ्टी को 47800 के स्‍तर पर स्‍टॉप लॉस के साथ 48000-48100 के स्‍तरों के बीच खरीदने की रणनीति बनानी चाहिए।  

(शेयर मंथन, 30 मई 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख