शेयर मंथन में खोजें

चुनाव नतीजों का समय निकट आने के साथ बाजार में बढ़ेगा उतार-चढ़ाव : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (30 मई) को निफ्टी में गिरावट के साथ शुरुआत हुई और कारोबारी सत्र के समापन से पहले थोड़ा संभलने के पूर्व इसने लगातार 5वें सत्र में सुस्‍ती जारी रही। 

बैंकिंग स्‍टॉक में खरीदारी का रुझान होने के बावजूद निफ्टी 216 अंंकोंं (0.95%) के नुकसान के साथ 22488 के स्‍तर पर बंद हुआ। व्‍यापक बाजार के संदर्भ में देखें तो आज की गिरावट काफी तीव्र थी और मिडकैप100/स्‍मॉलकैप100 में 1.3%/1.6% का नुकसान हुआ। बैंकिंग के अलावा मेटल और आईटी में सर्वाधिक नुकसान के साथ अन्‍य सभी क्षेत्रोंं में 1% से ज्‍यादा की ग‍िरावट रही।       

बैं‍क निफ्टी में आधा फीसदी की बढ़त रही, जिसमें एसऐंडपी द्वारा 6 भारतीय बैंकों पर नजरिया अपग्रेड करने के बाद आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे सूचकांक के महारथियों का योगदान रहा। 

01 जून को आने वाले एक्‍जि‍ट पोल से पहले की घबरा‍हट और कमजोर वैश्‍व‍िक संकेतों ने बाजार भावना को चोट पहुँचायी। बॉन्‍ड ईल्‍ड में लगातार वृद्ध‍ि और ब्‍याज दरों कटौती की धूमिल होती उम्‍मीद से वैश्‍विक बाजारों पर दबाव बना रहा। हमारा मानना है कि चुनाव नतीजों का समय नजदीक आने के साथ बाजार में अस्थिरता बढ़ेगी।

(शेयर मंथन, 30 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख