शेयर मंथन में खोजें

दमदार घरेलू मैक्रो, स्‍वस्‍थ मानसून और मजबूत आय का अनुमान से जारी रह सकता है अपट्रेंड : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (13 जून) को निफ्टी में गैप अप शुरुआत हुई और ये पूरे सत्र के दौरान एकतरफा चाल से चलते हुए 76 अंकों की बढ़त के साथ 23,398 के स्‍तर पर बंद हुआ।

अमेरिका और भारत में कम मुद्रास्‍फीति आँकड़ों ने बाजार को नये शीर्ष पर पहुँचने में मदद की। इसके अलावा अमेरिकी फेड ने ब्‍याज दरें अपरिवर्तित रखी और सतर्कता का रुख कायम रखा, मगर साल के अंत तक ब्‍याज दरों में एक कटौती का संकेत दिया। अत: कैपिटल गुड्स, कंज्‍यूमर ड्यूरेबल, रक्षा, जहाज निर्माण और चीनी के स्‍टॉक में खरीदारी का रुझान दिखने के साथ ही व्‍यापक बाजार में भी 0.8% की तेजी देखने को मिली।

अस्‍थि‍रता सूचकांक इंडिया विक्‍स और 6 हफ्तों के निचले स्‍तर 14 के स्‍तर के नीचे चला गया, जो एनडीए गठबंधन में स्थिर राजनीतिक वातावरण का संकेत दे रहा है। बाजार अगले महीने पेश होने वाले बजट के अनुकूल रहने की उम्‍मीद कर रहा है। घरेलू महँगाई दर के एक साल के निचले स्‍तर पर आने और अप्रैल में उम्‍मीद से बेहतर घरेलू आईआईपी आँकड़ों के बाद भावनाओं को बढ़ावा मिला है। 

पिछले कुछ दिनों से बाजार सकारात्‍मक झुकाव के साथ कंसोलिडेट रहा है और धीरे-धीरे बढ़ रहा। दमदार घरेलू मैक्रो, स्‍वस्‍थ मानसून का अनुमान और मजबूत आय अनुमान के समर्थन से अपट्रेंड जारी रह सकता है। 

(शेयर मंथन, 13 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख