शेयर मंथन में खोजें

Sensex-Nifty में नरमी में कारोबार के आसार, गिफ्ट निफ्टी में सुस्‍ती

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार (14 जून) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 2.50 अंकों की सुस्‍ती दिखायी दे रही है और ये 0.01% के अंतर के साथ 23,418.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (13 मई) को भरतीय बाजार ने न‍ सिर्फ तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की, बल्कि शुरुआती कारोबार में ही दिन के उच्‍च स्‍तर और 23480.95 के नये रिकॉर्ड को भी छुआ। हालाँकि दोनों सूचकांक इस ऊँचाई पर बहुत देर टिके नहीं रह पाये। बाजार ऊँचाई से फिसले, मगर पूरे सत्र के दौरान हरे निशान में बने रहे। शाम को दोनों सूचकांक हल्‍की तेजी के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 75.95 अंकों की तेजी आयी और ये 23,398.90 के स्तर पर पहुँच गया, ये 0.33% जोड़ कर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 204.33 अंकों की बढ़त के साथ 76,810.90 के स्तर पर पहुँच गया, ये 0.27% जोड़ कर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार आज भी मिलाजुला रुख के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में जहाँ 11.45 अंकों का नुकसान है और ये 0.03% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी 140.43 अंकों की सुस्‍ती है और 0.78% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 9.50 अंकों की बढ़त के साथ 0.34% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। जबकि, शंघाई कंपोजिट में 10.96 अंकों का नुकसान है और ये 0.36% टूट कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में गुरुवार (13 जून) को कारोबार में नरमी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 51.81 अंकों का नुकसान देखने को मिला था और ये 0.63% टूटकर 8,163.67 के स्‍तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 156.68 अंकों की गिरावट देखने को मिली और ये 7,708.02 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 365.18 अंक टूट गया और 2.00% के नुकसान के साथ 18,265.68 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (13 जून) को मिलाजुला रुख के साथ कारोबार हुआ। डॉव जोंस में जहाँ 65.11 अंक की गिरावट आयी और ये 0.17% के नुकसान के साथ 38,647.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.33% या 57.47 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 17,665.90 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 12.71 अंक या 0.23% जोड़ कर 5,433.74 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 14 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख