शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

बाजार में जारी रह सकती सकारात्‍मक तेजी, स्‍तरों को समझें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (23 मई) को सकारात्‍मक एकदिनी रैली के बाद बेंचमार्क सूचकांक ने 22993.60/75499.91 का नया रिकॉर्ड स्‍तर छुआ। निफ्टी 355 अंक, जबकि सेंसेक्स 1197 अंक जोड़ कर बंद हुए। 

बीएसई के बाद एनएसई की भी बाजार पूँजी पाँच लाख करोड़ डॉलर के पार

भारतीय शेयर बाजार में बीएसई के बाजार पूँजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) ने 21 मई 2024 को पहली बार 5 लाख करोड़ (ट्रिलियन) अमेरिकी डॉलर का आँकड़ा छू लिया। दो दिन बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की बाजार पूँजी भी इस ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गयी।

अहम स्तरों पर नजर रखें कारोबारी, कंसोलिडेट कर रहा बैंक निफ्टी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (22 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक चाल रही और निफ्टी 69 अंक, जबकि सेंसेक्स 267 अंक जोड़ कर बंद हुए। 

बाजार में जारी रह सकती है सकारात्मक रफ्तार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (23 मई) को शॉर्ट कवरिंग के बीच भारतीय शेयर बाजार नये शिखर पर बंद हुए। चुनाव परिणाम का समय नजदीक आने के साथ निवेशकों की भावनाओं में सुधार और आरबीआई द्वारा रिकॉर्ड लाभांश भुगतान से प्रदर्शित स्वस्थ मैक्रो से सहारा मिला है। 

Gift Nifty में आज भी बढ़त, भारतीय बाजार में तेजी के साथ कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक वायदा निप्टान के दिन गुरुवार (23 मई) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 11.00 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.05% की तेजी के साथ 22,661.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख