शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

बाजार में कमजोरी जारी रहने के संकेत, बैंक निफ्टी में कंसोलिडेशन के आसार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (06 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में सीमित मगर उतार-चढ़ाव भरा कारोबारी सत्र देखने को मिला था। निफ्टी 33 अंकों के नुकसान के साथ, जबकि सेंसेक्स 17 अंक जोड़ कर बंद हुए।

लाल निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में आज भी सुस्त रह सकता है कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (07 मई) को भी कारोबार की सुस्त शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 17.50 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.08% के नुकसान के साथ 22,588.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बड़े दायरे में रह सकते हैं बाजार, दिखेगी स्टॉक आधारित गतिविधि : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (06 मई) को काफी उतार-चढ़ाव के बीच तेजी के साथ खुलने के बाद निफ्टी ने धीरे-धीरे नीचे की चाल पकड़ ली। सूचकांक 33 अंकों के मामूली नुकसान के बाद 22443 के स्तर पर बंद हुआ।

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में सपाट कारोबार,निफ्टी 33 अंक गिर कर,सेंसेक्स 17 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस 450 अंक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक में 2% की शानदार बढ़त देखने को मिली। रोजगार के कमजोर आंकड़ों से बाजार का मूड शानदार रहा।

साप्ताहिक चार्ट पर बनी हैमर कैंडलस्टिक, बाजार में जारी रह सकती है कमजोरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक पिछले हफ्ते (29 अप्रैल से 03 मई) बेंचमार्क सूचकांक में उतार-चढ़ाव भरा कारोबारी सत्र देखने को मिला था। अस्थिरता पूर्ण गतिविधि के बाद निफ्टी 22476 के स्तर पर, जबकि सेंसेक्स 73878 के स्तर पर बंद हुए।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख