शेयर मंथन में खोजें

बड़े दायरे में रह सकते हैं बाजार, दिखेगी स्टॉक आधारित गतिविधि : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (06 मई) को काफी उतार-चढ़ाव के बीच तेजी के साथ खुलने के बाद निफ्टी ने धीरे-धीरे नीचे की चाल पकड़ ली। सूचकांक 33 अंकों के मामूली नुकसान के बाद 22443 के स्तर पर बंद हुआ।

क्षेत्रवार मिलाजुला कारोबार देखने को मिला, रियल्टी, आईटी और एफएमसीजी में खरीदारी आयी। पीएसयू, विशेषकर बैंकिंग और एनबीएफसी में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सख्त नियमों के प्रस्ताव के बाद दबाव देखने को मिला। घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुले थे, लेकिन बढ़ती अस्थिरता और एफआईआई की लगातार बिकवाली के बीच जल्द ही सारी बढ़त गँवा कर नीचे आ गये।  पिछले महीने विदेशी निवेशकों ने अनिश्चित वैश्विक मैक्रो कारणों के बीच 39000 करोड़ रुपये के आसपास के स्टॉक की बिकवाली की।

इसके अलावा भारत के अस्थिरता सूचकांक विक्स में 70% तक की तेजी आयी है और ये पिछले आठ कारोबारी सत्र में 10 से 52 हफ्तों के उच्च स्तर 17 के स्तर के आसपास पहुँच गया है, जो वैश्विक अनिश्चितता और अगले महीने आने वाले लोक सभा चुनावों के नतीजों के बीच निवेशकों में घबराहट बढ़ने का संकेत दे रहा है। लिहाजा बाजार बड़े दायरे में रह सकते हैं और निकट समय में स्टॉक आधारित गतिविधि देखने को मिल सकती है।

(शेयर मंथन, 06 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख