शेयर मंथन में खोजें

बाजार में कमजोरी जारी रहने के संकेत, बैंक निफ्टी में कंसोलिडेशन के आसार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (06 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में सीमित मगर उतार-चढ़ाव भरा कारोबारी सत्र देखने को मिला था। निफ्टी 33 अंकों के नुकसान के साथ, जबकि सेंसेक्स 17 अंक जोड़ कर बंद हुए।

क्षेत्रों में पीएसयू बैंक सूचकांक में सबसे ज्यादा नुकसान रहा और इसमें 3.7% की गिरावट आयी, जबकि रियल्टी सूचकांक में 2.5% की उछाल दर्ज की गयी। तकनीकी नजरिये से देखें तो, बेंचमार्क सूचकांक में गैप के बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली थी। दैनिक चार्ट पर सूचकांक में सुस्ती की कैंडल है और एकदिनी चार्ट पर लोअर टॉप की संरचना कायम है, जो नकारात्मक संकेत दे रही है। 

हमारा मानना है कि बाजार जब तक 22570/74400 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है, तब तक इसके 22300/73500 के स्तर तक फिसलने की आशंका तेज रहेगी। दूसरी तरफ, अगर बाजार 22570/74400 के स्तर को पार कर लेता है तो इसमें 22700-22800/74700-75000 के स्तर तक उछाल आ सकती है। 22300 के नीचे का बंद बाजार के लिए नकारात्मक होगा। बैंक निफ्टी के 48500 और 49300 के स्तरों के बीच कंसोलिडेट करने की उम्मीद है।  

(शेयर मंथन, 07 मई 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख