शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) : नयी दवा के लिए यूएसएफडीए ने दिखायी हरी झंडी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक और नयी दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने एसाइक्लोविर ओइंटमेंट यूएसपी (Acyclovir Ointment USP) की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखायी है।
एसाइक्लोविर एक एंटीवायरल दवा है, जो कुछ वायरसों को बढ़ने से रोकती है। साथ ही जननांग दाद संक्रमण के शुरुआती प्रकोप के इलाज में भी इस दवा का उपयोग किया जाता है। कंपनी एसाइक्लोविर का उत्पादन अहमदाबाद में स्थित अपने टॉपिकल संयंत्र में करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 339.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 340.10 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 344.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.95 रुपये या 0.57% की गिरावट के साथ 337.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,530.84 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 432.40 रुपये और निचला स्तर 306.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख