शेयर मंथन में खोजें

कावेरी सीड (Kaveri Seed) ने शुरू की एशिया की सबसे बड़ी भुट्टे सुखाने की सुविधा

देश की प्रमुख बीज कंपनियों में से एक कावेरी सीड (Kaveri Seed) तेलंगाना के करीमनगर जिले में एशिया की सबसे बड़ी भुट्टे (Corncob) सुखाने की सुविधा शुरू की है।

कंपनी का नया संयंत्र अपनी ही तरह का पहले भु्ट्टे सुखाने का संयंत्र है, जिसमें बायो मास, डबल पास ड्रायर भुट्टे सुखाने की इकाई और अत्याधुनिक अवसंरचना क्षमता से लैस है।
20 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हुआ कावेरी सीड के नये संयंत्र की क्षमता 145.6 करोड़ टन प्रति चक्र की है। साथ ही यह प्रति दिन 40 करोड़ टन ताजे भुट्टों को प्रोसेस करने में सक्षम है। कंपनी का नया संयंत्र 15 एकड़ में फैला हुआ है।
दूसरी तरफ बीएसई में कावेरी सीड का शेयर 440.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 440.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 461.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 3.20 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 20.15 रुपये या 4.57% की मजबूती के साथ 460.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,906.47 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 659.95 रुपये और निचला स्तर 376.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख