शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम स्तर

तेल, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्रों की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर ने आज अपना नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ।

बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,375.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 1,379.00 रुपये पर खुला और साढ़े 10 बजे के करीब 1,386.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का आज तक का सबसे ऊँचा भाव है। हालाँकि सवा 2 बजे के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है, जिससे यह लाल निशान में पहुँच गया।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 4.85 रुपये या 0.35% की गिरावट के साथ 1,370.40 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,68,654.60 करोड़ रुपये है। बता दें कि रिलयांस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक बाजार पूँजी वाली कंपनियों की सूची में पहले नंबर पर है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का निचला स्तर 881.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख