शेयर मंथन में खोजें

एयरटेल ने भारती इन्फ्राटेल की और 16.76% हिस्सेदारी नेटल इन्फ्रा को हस्तांतरित की

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) की और 16.76% हिस्सेदारी नेटल इन्फ्रा (Nettle Infra) को हस्तांतरित कर दी है।

भारती इन्फ्राटेल की 16.76% हिस्सेदारी का मूल्य करीब 10,000 करोड़ रुपये है, जिसे एयरटेल ने नेटल इन्फ्रा को दो किस्तों में हस्तांतरित किया है।
बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने अपनी सहायक कंपनी नेटल इन्फ्रा को भारती इन्फ्राटेल की 32% हिस्सेदारी (59.18 करोड़ शेयर) बेचने का ऐलान किया था, जिससे एयरटेल की भारती इन्फ्रा में हिस्सेदारी 50.33% से घट कर 18.3% रह जायेगी।
भारती एयरटेल ने सोमवार को भारती इन्फ्राटेल की 8.65% और मंगलवार को 8.11% हिस्सेदारी नेटल इन्फ्रा को हस्तांतरित की है।
बीएसई में एयरेटल का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 336.65 रुपये पर खुला और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब 339.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर इसके बाद एयरटेल के शेयर में कमजोरी देखने को मिली। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 1.90 रुपये या 0.56% की गिरावट के साथ 334.75 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,33,393.24 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में एयरटेल के शेयर का ऊपरी स्तर 427.00 रुपये और निचला स्तर 277.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख