शेयर मंथन में खोजें

रैम्को सीमेंट्स (Ramco Cements) ने खरीदे रैम्को इंडस्ट्रियल के 45 लाख शेयर

रैम्को सीमेंट्स (Ramco Cements) ने रैम्को इंडस्ट्रियल ऐंड टेक्नोलॉजी (Ramco Industrial and Technology) के 45 लाख शेयर खरीदे हैं।

रैम्को सीमेंट्स ने 10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को रैम्को इंडस्ट्रियल के राइट्स इश्यू में खरीदा है। इसके साथ ही रैम्को सीमेंट्स की रैम्को इंडस्ट्रियल में 94.12% हिस्सेदारी हो गयी है। साथ ही रैम्को इंडस्ट्रियल अब रैम्को सीमेंट्स की सहायक कंपनी होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में रैम्को सीमेंट्स का शेयर 706.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 706.60 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 707.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 10.50 बजे रैम्को सीमेंट्स का शेयर 0.60 रुपये या 0.08% की बढ़त के साथ 707.15 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,658.81 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 878.95 रुपये और निचला स्तर 546.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख