शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) बढ़ायेगी वाहनों के दाम, शेयर कमजोर

खबरों के अनुसार प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) अप्रैल 2019 से अपने कई मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।

टाटा मोटर्स ने बदलते बाजार हालात, बढ़ती इनपुट लागत और बाहरी आर्थिक स्थितियों के कारण अप्रैल से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। बता दें कि टाटा मोटर्स से पहले कई अन्य वाहन कंपनियों ने अप्रैल से वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है, जिनमें टोयोटा और जेगुआर लैंड रोवर शामिल हैं।
बाजार में गिरावट के बीच आज टाटा मोटर्स के शेयर में भी कमजोरी दिख रही है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 175.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 174.40 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 171.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब सवा 11 बजे टाटा मोटर्स का शेयर 3.05 रुपये या 1.74% की गिरावट के साथ 172.35 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 49,763.45 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 372.40 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख