शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) ने शैलेंद्र अग्रवाल को किया कार्यकारी निदेशक नियुक्त

ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) ने शैलेंद्र अग्रवाल (Shailendra Agrawal) को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त किया है।

शैलेंद्र अग्रवाल की नियुक्त 22 मार्च से प्रभाव में आ गयी है। वे एस्कॉर्ट्स में इस पद पर पाँच वर्ष तक रहेंगे। इसके साथ ही एस्कॉर्ट्स के बोर्ड में निदेशकों की संख्या 10 हो गयी है।
मैकेनिकल इंजीनियर शैलेंद्र अग्रवाल के पास टाटा मोटर्स और हीरो मोटर्स जैसी कंपनियो के साथ 35 से अधिक वर्षों का कार्यानुभव है। हीरो मोटर्स के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कंपनी के ऑटो कंपोनेंट व्यवसाय के सफल बदलाव में अहम भूमिका निभायी थी।
दूसरी तरफ बाजार में गिरावट के बीच आज एस्कॉर्ट्स के शेयर में भी कमजोरी दिख रही है। बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 806.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 802.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 786.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब साढ़े 11 बजे एस्कॉर्ट्स का शेयर 17.60 रुपये या 2.18% की गिरावट के साथ 789.30 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,674.99 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,018.50 रुपये और निचला स्तर 542.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख