शेयर मंथन में खोजें

झारखंड संयंत्र बंद करने से गिरा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का शेयर

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के शेयर में करीब 2.5% की गिरावट देखने को मिली।

हिंडाल्को ने अपने झारखंड में स्थित संयंत्र में संचालन रोक दिया है। हिंडाल्को के अनुसार मुरी, झारखंड में स्थित एल्यूमिना संयंत्र से जुड़े लाल मिट्टी (बॉक्साइट अवशेष) भंडारण क्षेत्र में एक घटना हुई, जिसमें लाल मिट्टी केक भंडारण क्षेत्र में रिसाव शामिल है। घटना में मामूली चोट वाले चार व्यक्तियों का इलाज किया गया है और एक संविदा कर्मचारी गायब है।
एहतियात के तौर पर स्थिति का आकलन करने के लिए कंपनी ने अस्थायी रूप से संचालन निलंबित कर दिया। हिंडाल्को के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आस-पास के वातावरण या संपत्ति पर कोई भौतिक प्रभाव नहीं दिखा है।
दूसरी तरफ बीएसई में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 216.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 216.00 रुपये पर खुल कर सत्र के दौरान 209.60 रुपये तक गिरा। अंत में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 5.35 रुपये या 2.47% की कमजोरी के साथ 211.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 47,470.51 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 267.35 रुपये और निचला स्तर 182.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख