शेयर मंथन में खोजें

केकेआर (KKR) ने बेची एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार अमेरिकी निवेश फर्म केकेआर (KKR) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की 0.42% हिस्सेदारी बेच दी है।

खबर थी कि केकेआर देश के निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक के 1.14 करोड़ शेयरों की बिकवाली करेगा। केकेआर के इन शेयरों को ब्लॉक डील के जरिये 2,287.25 रुपये प्रति के भाव पर बेचने की खबर थी, जिससे कंपनी को 2,614 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,290.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 2,255.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 2,240.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। कारोबार के अंत में एचडीएफसी बैंक का शेयर 47.30 रुपये या 2.07% की कमजोरी के साथ 2,242.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 6,10,755.97 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,332.35 रुपये और निचला स्तर 1,884.40 रुपये रहा है।
बता दें कि एचडीएफसी बैंक के शेयर में इस वर्ष 7% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक ने पिछले सप्ताह प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर बॉन्ड जारी करके 50,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख