शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर ने पिछले 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है।

बता दें कि 27 मई को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 1,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिलते दिख रहे बंपर बहुमत से बाजार में तेजी और पूँजी जुटाने पर विचार करने की घोषणा से अदाणी पोर्ट्स के शेयर को आज काफी सहारा मिल रहा है और इसी कारण यह पिछले 52 हफ्तों की अवधि के सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक चढ़ा है।
बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 386.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 401.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 430.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 25.20 रुपये या 6.51% की मजबूती के साथ 412.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 85,644.21 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 293.95 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख