शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) बेचेगी संपदा प्रबंधन कंपनी में पूरी हिस्सेदारी

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (Nippon Life Insurance) के साथ रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट (Reliance Nippon Life Asset Management) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए करार किया है।

रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट रिलायंस कैपिटल और निप्पॉन लाइफ की साझा संपदा प्रबंधन कंपनी (एएमसी) है। इस कंपनी में दोनों साझेदारों में प्रत्येक की 42.88% हिस्सेदारी है।
इसके साथ ही रिलायंस कैपिटल म्यूचुअल फंड कारोबार से बाहर हो जायेगी। इस बिकवाली सौदे से कंपनी को 6,000 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी, जिसके जरिये यह अपना 33% ऋण घटा सकेगी।
गौरतलब है कि इस सौदे के लिए जेएम फाइनेंशियल ने रिलायंस कैपिटल के लिए सलाहकार की भूमिका निभायी है।
बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 128.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 133.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 139.40 रुपये के शिखर तक चढ़ा है।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 5.05 रुपये या 3.93% की मजबूती के साथ 133.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,371.14 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 487.60 रुपये और निचला स्तर 103.75 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख