शेयर मंथन में खोजें

बेहतर नतीजों से उछला बीएचईएल (BHEL) का शेयर

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के मुनाफे में 49.4% की वृद्धि दर्ज की गयी।

2018 की समान तिमाही में 457.2 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 682.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 10,213.97 करोड़ रुपये से 1.5% बढ़ कर 10,297.2 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक बीएचईएल का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा, जबकि आमदनी अंदाजे से कम रही। कम ऑपरेटिंग व्यय और कम मूल्य ह्रास का बीएचईएल के मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ा। ब्रोकिंग फर्म ने बीएचईएल के लिए 10,730.1 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी और 423.2 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
बीएचईएल का एबिटा 13.3% की वृद्धि के साथ 1,395.2 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 38.9% की गिरावट के साथ 120.9 करोड़ रुपये रह गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 69.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 69.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 73.25 रुपये तक ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.25 बजे बीएचईएल के शेयरों में 3.65 रुपये या 5.29% की वृद्धि के साथ 72.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 36,756.23 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 86.00 रुपये और निचला स्तर 56.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख