शेयर मंथन में खोजें

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को यूएसएफडीए (USFDA) से मिली नयी दवा के लिए मंजूरी

दवा कंपनी ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवाई के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने मिथाइलफेनाडेट हाइड्रोक्लोराइड (Methylphenidate Hydrochloride) गोली के लिए हरी झंडी दिखायी, जिसका इस्तेमाल ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार में किया जाता है।
दूसरी तरफ बीएसई में ग्रेन्यूल्स इंडिया का शेयर 110.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 113.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 113.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 0.80 रुपये या 0.72% की वृद्धि के साथ 111.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,832.32 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 123.35 रुपये और निचला स्तर 71.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख