शेयर मंथन में खोजें

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) ने वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कारोबारी साल 2017-18 की चौथी तिमाही में कमाये गये 188.8 करोड़ रुपये के मुकाबले कोलगेट पामोलिव का मुनाफा 4.7% की बढ़त के साथ 197.6 करोड़ रुपये रहा।
इसके अलावा कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,091.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.76% अधिक 1,153.8 करोड़ रुपये, ऑपरेटिग लाभ 0.9% इजाफे के साथ 310.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन करीब 128 आधार अंकों की गिरावट के साथ 26.9% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार कोलगेट पामोलिव की आमदनी अनुमान के करीब, मगर मुनाफा अनुमानुसार कम रहा। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी की 1,192.2 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी और 208 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
दूसरी तरफ बीएसई में कोलगेट पामोलिव का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 1,161.80 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,191.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 18.20 रुपये या 1.57% की वृद्धि के साथ 1,180.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 32,094.30 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 27 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख