शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने मिलाया तुर्की की कंपनी से हाथ

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) मे तुर्की की कपड़ा कंपनी किवांक टेक्सटिल (Kivanc Tekstil) के साथ समझौता किया है।

रिलायंस ने यह करार फैब्रिक रेक्रॉन ग्रीनगोल्ड के उत्पादन और बिक्री के लिए किया है। करार के तहत फैब्रिस के निर्माण और मार्केटिंग के अलावा किवांक पूरे तुर्की में सूत कातने वालों, धागा उत्पादकों और बुनकरों को रेक्रॉन ग्रीनगोल्ड फाइबर का वितरण भी करेगी।
किवांक प्रतिवर्ष 1.8 करोड़ मीटर मिश्रित कपड़ों का उत्पादन करती है। इसकी उपज में मिश्रित पॉलिएस्टर, कपास, विस्कोस, लिनन, टेंसेल, मोडल और ऊन की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। कंपनी पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फॉर्मल और केजुअल वस्त्र भी तैयार करती है।
इस खबर से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मजबूत हुआ है। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1251.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट के साथ 1,250.30 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर ऊपर की तरफ 1,269.10 रुपये तक चढ़ा है।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 17.35 रुपये या 1.39% की बढ़ोतरी के साथ 1,269.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,04,740.93 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,417.00 रुपये और 983.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख