शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने बढ़ाये दोपहिया वाहनों के दाम

विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

कंपनी ने 08 जुलाई से अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों में 1% (एक्स-शोरूम) वृद्धि कर दी है। हालाँकि वृद्धि की सटीक राशि मॉडल और विशिष्ट बाजार के आधार पर अलग-अलग होगी।

इससे पहले साल दर साल आधार पर हीरो मोटोकॉर्प की जून बिक्री में 12.5% की गिरावट दर्ज की गयी थी। हीरो मोटोकॉर्प ने जून 2018 में 7,04,562 इकाइयों की तुलना में 2019 के समान महीने में दोपहिया वाहनों (मोटरसाइकिल और स्कूटर) की 6,16,526 इकाइयाँ बेचीं। यह लगातार दूसरा रहा, जिसमें हीरो मोटोकॉर्प ने 6 लाख से अधिक इकाइयाँ बेचीं।
वाहनों के दाम बढ़ाये जाने की घोषणा का कंपनी के शेयर पर अच्छा असर दिख रहा है। बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2,380.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी के साथ 2,390.00 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर ऊपर की तरफ 2,428.65 रुपये तक चढ़ा है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 44.80 रुपये या 1.88% की बढ़ोतरी के साथ 2,425.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 48,433.77 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,695.00 रुपये और 2,360.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख