शेयर मंथन में खोजें

प्रमोटर के आरोपों से लुढ़का इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) का शेयर

प्रमुख विमानन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) या इंडिगो का शेयर 12% से ज्यादा लुढ़क गया है।

खबरों के अनुसार कंपनी के सह-प्रमोटर राकेश गंगवाल (Rakesh Gangwal) ने पत्र लिख कर अपनी कथित शिकायतों पर बाजार नियामक सेबी (SEBI) से हस्तक्षेप करने को कहा है। सेबी ने इंडिगो के निदेशक मंडल से गंगवाल की शिकायतों पर जवाब माँगा है।
गंगवाल ने पत्र में दूसरे सह-प्रमोटर राहुल भाटिया (Rahul Bhatia) पर गंभीर अनियमितता के आरोप लगाये हैं। गंगवाल के मुताबिक एक "पान की दुकान" भी इंडिगो के मौजूदा संचालन से बेहतर तरीके से चलती है। गंगवाल ने राहुल और उनकी कंपनियों के बीच संदिग्ध लेन-देन के आरोप के अलावा कॉर्पोरेट कानून और अन्य नियमों के उल्लंघन की भी बात कही है।
उन्होंने इस पत्र की एक प्रतिलिपि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को भी भेजी है। वहीं भाटिया ने जवाब में कहा है कि अनुचित माँगों के मानने से इनकार किये जाने पर गंगवाल ऐसे आरोप लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि गंगवाल के पास इंटरग्लोब एविएशन के 37% शेयर हैं, जो इंडिगो की मूल कंपनी है। वहीं राहुल और उनके सहयोगियों के पास 38% हिस्सेदारी है।
बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1,565.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,409.20 रुपये पर खुल कर 1,291.00 रुपये के एक महीने के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 10.20 बजे यह 194.15 रुपये या 12.40% की कमजोरी के साथ 1,371.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 52,678.75 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,716.00 रुपये और निचला स्तर 697.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख