शेयर मंथन में खोजें

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को मिला करोड़ों रुपये का ठेका

करोड़ों रुपये का ठेका मिलने के बावजूद फाइबर ऑप्टिक केबल (ओएफसी) निर्माता कंपनी हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) के शेयर को कोई सहारा नहीं मिलता दिख रहा है।

कंपनी को सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) से 186.90 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका भारत सरकार के स्पेक्ट्रम कार्यक्रम के लिए नेटवर्क (एनएफएस) कार्यक्रम के तहत सशस्त्र बलों के लिए ऑप्टिकल ट्रांसमिशन बैकबोन नेटवर्क की स्थापना के लिए मिला है।
इस परियोजना के लिए फंडिंग दूरसंचार विभाग करेगा, जबकि बीएसएनएल को परियोजना के लिए नोडल एजेंसी (मुख्य संस्था) के रूप में नियुक्त किया गया है। परियोजना 10 महीनों में पूरी की जानी है।
दूसरी तरफ बीएसई में हिमाचल फ्यूचरिस्टिक का शेयर 19.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 19.90 रुपये पर खुल कर 19.70 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयरों में सपाट 19.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं।
इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,543.07 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 31.35 रुपये और निचला स्तर 17.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख