शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) और कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) ने मिलाया हाथ

सरकारी विद्युत कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने एक अन्य नवरत्न सरकारी कंपनी कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) के साथ साझेदारी की है।

बीएचईएल और कंटेनर कॉर्प ने हरिद्वार, उत्तराखंड में रेल-आधारित लॉजिस्टिक (रसद) टर्मिनल स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है। इसके साथ ही बीएचईएल एक नये क्षेत्र में दाखिल होने जा रही है।
कंटेनर कॉर्प के मुताबिक इस टर्मिनल को जल्द ही एक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक सुविधा के रूप में विकसित किया जायेगा। बीएचईएल की अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के अलावा इस टर्मिनल से बड़ी संख्या में उद्योगों के साथ-साथ आस-पास के अन्य औद्योगिक समूहों की जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। इससे इन उद्योगों को फायदा होगा, क्योंकि रेल परिवहन की लागत सड़क मार्ग से परिवहन की तुलना में काफी सस्ती है।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईल का शेयर 67.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 68.40 रुपये पर खुल कर 66.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.74% की गिरावट 66.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं।
इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,207.95 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 83.25 रुपये और निचला स्तर 56.25 रुपये रहा है। वहीं कंटेनर कॉर्प का शेयर 0.83% की वृद्धि के साथ 552.90 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख