शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) दे रही है मुफ्त कार सर्विस

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) मॉनसून सत्र में अपने उपभोक्ताओं को मुफ्त कार सर्विस दे रही है।

कंपनी "फ्री मॉनसून चेक-अप प्रोग्राम" लायी है, जो 15 से 25 जुलाई तक चलेगा। इसमें टाटा मोटर्स के उपभोक्ता अपनी टाटा कार को कंपनी के सर्विस सेंटर ले जाकर फ्री में चेक-अप करवा सकते हैं। मुफ्त जाँच के अलावा उपभोक्ताओं को स्पेयर पार्ट्स, रोड साइड असिस्टेंस और इंजन ऑयल टॉप-अप पर 10% की छूट भी मिलेगी।
खबर है कि निजी कार उपभोक्ताओं को ऑयल टॉप-अप पर 10% और फ्लीट कार उपभोक्ताओं को 15% की छूट मिलेगी।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 159.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह वृद्धि के साथ 159.50 रुपये पर खुला। हालाँकि हरे निशान में खुलने के बाद शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
अंत में यह 0.90 रुपये या 0.56% की वृद्धि के साथ 160.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 46,255.33 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 282.00 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख