शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने किये 1 लाख से अधिक शेयर आवंटित

बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 1 लाख से अधिक शेयरों का आवंटन किया है।

बता दें कि निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने शुक्रवार 12 जुलाई को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 1,14,571 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने 08 जुलाई को 2 रुपये प्रति वाले ही 40,972 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
उधर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 427.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह मामूली वृद्धि के साथ 427.45 रुपये पर खुला। हालाँकि हरे निशान में खुलने के बाद यह शेयर पूरे सत्र में दबाव में रहा और कारोबार के दौरान 421.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 4.65 रुपये या 1.09% की गिरावट के साथ 422.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,72,568.25 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 443.85 रुपये और निचला स्तर 256.50 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक की यूके और कनाडा में सहायक कंपनियाँ हैं। वहीं इसकी शाखाएँ अमेरिका, सिंगापुर, बहरेन, हॉन्ग-कॉन्ग, श्रीलंका, कतर, ओमान, दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर, चीन और दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख