शेयर मंथन में खोजें

बजाज कंज्यूमर (Bajaj Consumer) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

साल दर साल आधार पर प्रमुख एफएमसीजी कंपनी बजाज कंज्यूमर (Bajaj Consumer) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आमदनी 223.75 करोड़ रुपये से 2019 की समान अवधि में 7.5% की बढ़ोतरी के साथ 240.74 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 52.07 करोड़ रुपये से 7.5% अधिक 240.74 करोड़ रुपये रहा।
इस दौरान कंपनी का एबिटा 0.9% की बढ़ोतरी के साथ 68.6 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 190 आधार अंक घट कर 28.5% रह गया।
उधर बीएसई में बजाज कंज्यूमर का शेयर 318.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह वृद्धि के साथ 325.40 रुपये पर खुला। हालाँकि हरे निशान में खुलने के बाद यह कारोबार के दौरान 328.40 रुपये तक चढ़ा।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में सपाट 318.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,690.50 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 474.45 रुपये और निचला स्तर 308.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख