शेयर मंथन में खोजें

100 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के बावजूद फिसला बीएचईएल (BHEL) का शेयर

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) का शेयर आज एक महीने के निचले स्तर तक फिसल गया।

हालाँकि बीएचईएल को एक अन्य सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) से 100 करोड़ रुपये का ठेका मिला है, जिसके तहत आंध्र प्रदेश के सिमहादरी में 25 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक (एसपीवी) विद्युत संयंत्र की स्थापना की जानी है। यह संयंत्र एनटीपीसी के सिमहाद्री तापीय बिजलीघर के जलाशय क्षेत्र में लगाया जायेगा।
यह एनटीपीसी द्वारा बीएचईएल को एसपीवी संयंत्र के लिए दिया गया दूसरा ठेका है। इससे पहले तेलंगाना के रामागुंडम में 100 मेगावाट फ्लोटिंग एसपीवी के लिए बीएचईएल को कार्य मिला था।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 64.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह हल्की वृद्धि के साथ 65.30 रुपये पर खुला। हालाँकि हरे निशान में खुलने के बाद यह शुरुआती कारोबार में ही कमजोर स्थिति में पहुँच गया और अभी तक के कारोबार में 63.45 रुपये तक गिरा है।
करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयरों में 1.25 रुपये या 1.93% की कमजोरी के साथ 63.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,145.92 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 83.25 रुपये और निचला स्तर 56.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख