शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) के तिमाही मुनाफे और आमदनी में गिरावट

तिमाही दर तिमाही दर आधार पर अप्रैल-जून की अवधि में प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) का मुनाफा 2,483.50 करोड़ रुपये से 3.86% घट कर 2,387.60 करोड़ रुपये रह गया।

हालाँकि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में रहे 2,120.8 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 12.8% अधिक है।
ठीक पिछली आमदनी में 15,006.3 करोड़ रुपये की तुलना में विप्रो की शुद्ध आमदनी 1.9% घट कर 14,716.10 करोड़ रुपये रह गयी। मगर पिछले साल की समान तिमाही में 13,977.7 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 5.28% अधिक रही।
तिमाही दर तिमाही दर आधार पर कंपनी की आईटी सेवा आमदनी 1.6% गिरावट के साथ 14,351 करोड़ रुपये रही, जबकि एबिट 6.4% घट कर 2,381.60 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 78 आधार अंक घट कर 16.2% रह गया।
साल दर साल आधार पर विप्रो की दूरसंचार आमदनी 1.8%, तकनीक आमदनी 2.6% और डिजिटल आमदनी 34.6% बढ़ी। विभिन्न क्षेत्रों में देखें तो तिमाही आधार पर अमेरिका में विप्रो के कारोबार में कोई बदलाव नहीं आया, जबकि यूरोप में 2% की गिरावट आयी। वहीं शेष विश्व में कंपनी की आमदनी 5% कम हुई।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने विप्रो के नतीजों को मार्जिन के मामले में अपने अनुमान से बेहतर बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के 2,315 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
बीएसई में विप्रो का शेयर 260.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 262.75 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 258.25 रुपये का निचले स्तर छूने के बाद कारोबार के अंत में यह 0.35 रुपये या 0.13% की गिरावट के साथ 259.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,56,738.29 करोड़ रुपये है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 301.55 रुपये और निचला स्तर 197.93 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख