शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : विप्रो, यस बैंक, माइंडट्री, ऐक्सिस बैंक और सीएंट

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें विप्रो, यस बैंक, माइंडट्री, ऐक्सिस बैंक और सीएंट शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - एसीसी, सीएंट, डीबी कॉर्प, लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक, हैटसन एग्रो, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज, 8के माइल्स, रैलीज इंडिया, कोलगेट पामोलिव, सास्केन टेक्नोलॉजीज, ट्राइडेंट
विप्रो - तिमाही दर तिमाही दर आधार पर अप्रैल-जून की अवधि में विप्रो का मुनाफा 2,483.50 करोड़ रुपये से 3.86% घट कर 2,387.60 करोड़ रुपये रह गया।
यस बैंक - बैंक का तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 91% घट कर 113.8 करोड़ रुपये रह गया।
माइंडट्री - जनवरी-मार्च के मुकाबले अप्रैल-जून में कंपनी का मुनाफा 53.3% घट कर 92.7 करोड़ रुपये रह गया।
पंजाब ऐंड सिंध बैंक - भूषण पावर द्वारा 238 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बारे में आरबीआई को जानकारी दी गयी।
ऐक्सिस बैंक - संजीव मिश्रा का बतौर गैर-कार्यकारी (अंशकालिक) अध्यक्ष कार्यकाल समाप्त। उनकी जगह राकेश मखीजा लेंगे।
फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस - विपुल खन्ना कंपनी के एमडी और सीईओ होंगे।
डीएफएम फूड्स - कंपनी का तिमाही मुनाफा 5.01 करोड़ रुपये से बढ़ कर 7.63 करोड़ रुपये हो गया।
न्यूजेन सॉफ्टवेयर - कंपनी ने स्कैन किये गये दस्तावेजों की स्वचालित गुणवत्ता और प्रयोज्य मूल्यांकन के लिए पेटेंट हासिल किया।
सुजलॉन एनर्जी - कंपनी बकाया ऋण के लिए समग्र समाधान पर काम कर रही है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख