शेयर मंथन में खोजें

इलाहाबाद बैंक के बाद पंजाब ऐंड सिंध बैंक ने लगाया भूषण स्टील पर गड़बड़ी का आरोप

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) के बाद पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने आरबीआई (RBI) को भूषण स्टील (Bhushan Steel) द्वारा 238 करोड़ रुपये की गड़बड़ी किये जाने की सूचना दी है।

पंजाब ऐंड सिंध बैंक के अनुसार कंपनी ने बैंक फंड का दुरुपयोग और ऋणदाता बैंक समूह से धन जुटाने के लिए अपने खातों में हेर-फेर किया है।
इससे पहले इलाहाबाद बैंक ने भूषण स्टील पर 1,775 करोड़ रुपये और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने 3,800 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
घोटाले की सूचना देने का पंजाब ऐंड सिंध बैंक के शेयर पर अच्छा असर नहीं पड़ा। बीएसई में बैंक का शेयर 25.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 24.70 रुपये पर खुल कर 24.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 11 बजे यह 0.95 रुपये या 3.68% की गिरावट के साथ 24.85 रुपये के भाव पर चल रहा है इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,403.81 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 35.25 रुपये और निचला स्तर 23.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख