शेयर मंथन में खोजें

हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) की मुनाफे में 35% बढ़त, शेयर उछला

वर्ष दर वर्ष आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की निजी क्षेत्र में सबसे बड़ी डेयरी कंपनी हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) के मुनाफे में 35% और कुल आमदनी में 16% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की अप्रैल-जून तिमाही में 37.85 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 51.19 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं इसकी कुल आमदनी 1,236 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,432 करोड़ रुपये की रही।
कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद वित्तीय नतीजे घोषित किये थे, जिनका असर आज इसके शेयर पर देखने को मिल रहा है। बीएसई में हैटसन एग्रो का शेयर 704.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 749.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 774.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
पौने 12 बजे के करीब कंपनी का शेयर 48.20 रुपये या 6.84% की बढ़ोतरी के साथ 752.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 11,452.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 802.55 रुपये और निचला स्तर 568.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख