शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने एक नयी सहायक कंपनी शुरू की है।

टाटा मोटर्स ने 5 लाख रुपये की अधिकृत पूँजी के साथ ब्राबो रोबोटिक्स ऐंड ऑटोमेशन (Brabo Robotics and Automation) शुरू की है, जो फैक्ट्री ऑटोमेशन और रोबोटिक्स से संबंधित मशीनरी और उपकरणों का निर्माण करेगी। देश में स्थापित की गयी ब्राबो रोबोटिक्स की 100% हिस्सेदारी टाटा मोटर्स के पास है, जो इसकी प्रमोटर भी है।
हालाँकि नयी सहायक कंपनी शुरू करने की सकारात्मक खबर के बावजूद टाटा मोटर्स का शेयर दबाव में है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 160.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़ोतरी के साथ 162.00 रुपये पर खुला। मगर शुरू में ही लाल निशान में पहुँच गया। बाजार में बढ़ती गिरावट के साथ ही कंपनी का शेयर भी नीचे फिसला। अभी तक के कारोबार में टाटा मोटर्स का शेयर 156.50 रुपये के निचले स्तर तक टूटा है।
12.10 बजे के करीब कंपनी का शेयर 3.65 रुपये या 2.27% की कमजोरी के साथ 157.15 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 45,389.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 282.00 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख