शेयर मंथन में खोजें

एक महीने के निचले स्तर से संभला ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर

निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर आज एक महीने के निचले स्तर तक फिसल गया।

हालाँकि बाजार में जोरगार गिरावट के बावजूद बैंक का शेयर संभलता हुआ दिख रहा है। शनिवार को ऐक्सिस बैंक के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें इक्विटी शेयर, डिपॉजिटरी प्राप्ति या परिवर्तनीय प्रतिभूतियों के जरिये 18,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी।
ऐक्सिस बैंक ने पूँजी जुटाने की अवधि और समय की जानकारी न देते हुए कहा है कि "उचित समय" पर पूँजी जुटायी जायेगी। पूँजी जुटाने से पहले पोस्टल बैलेट प्रक्रिया के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 729.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 732.75 रुपये पर खुल कर शुरू में ही 720.60 रुपये के एक महीने के निचले स्तर तक गिरा। करीब सवा 10 बजे बैंक का शेयर 3.75 रुपये या 0.51% की बढ़ोतरी के साथ 733.20 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,92,148.43 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 826.55 रुपये तक चढ़ा और 542.95 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख