शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिला न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से ठेका

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Nuclear Power Corporation of India) या एनपीसीआईएल से 486 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

बीएचईएल को यह ठेका एनपीसीआईएल की तमिलनाडु में 2x1000 (इकाई 3 और 4) मेगावाट की कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना के रिएक्टर साइड उपकरणों की स्थापना के लिए मिला है।
इससे पहले बीएचईएल को टरबाइन जनरेटर (टीजी) द्वीप की स्थापना के लिए इसी परियोजना के लिए एक ठेका मिला था। इसके साथ ही कंपनी ने परमाणु क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 63.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 64.20 रुपये पर खुल कर शुरू में ही 62.95 रुपये के एक महीने के निचले स्तर तक गिरा। करीब 10.35 बजे बैंक का शेयर 0.10 रुपये या 0.16% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 63.70 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,180.74 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 83.25 रुपये तक चढ़ा और 56.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख