शेयर मंथन में खोजें

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) के तिमाही मुनाफे में 42.7% इजाफा

2018 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) के शुद्ध लाभ में 42.7% की वृद्ध हुई।

कंपनी ने 144.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 206.1 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही कंपनी की शुद्ध आमदनी 391.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 31% की बढ़त के साथ 512.6 करोड़ रुपये रही।
बेहतर परिणाणों में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का एबिटा 16.9% बढ़ कर 402 करोड़ रुपये और मात्रा 4.8% बढ़ कर प्रति दिन 38.2 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर रही, जो जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले भी 17.9% अधिक है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार मात्रा वृद्धि के सहारे ही गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के वित्तीय नतीजे अनुमान से बेहतर रहे।
दूसरी तरफ बीएसई में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का शेयर शुक्रवार को 0.50 रुपये या 0.24% की कमजोरी के साथ 209.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,833.03 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 216.50 रुपये और निचला स्तर 149.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख