शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) का मुनाफा

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में साल दर साल आधार पर पशु आहार और कृषि उत्पाद कंपनी गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) के मुनाफे में 4.2% की गिरावट आयी।

कंपनी ने 2018 की समान तिमाही में 81 करोड़ रुपये के मुकाबले 77.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 1,488.2 करोड़ रुपये से 15.1% की बढ़ोतरी के साथ 1,712.8 करोड़ रुपये रही।
गोदरेज एग्रोवेट का एबिटा 6.3% की बढ़ोतरी के साथ 143.1 करोड़ रुपये, एबिटा मार्जिन 70 आधार अंक घट कर 8.9% और मुनाफा मार्जिन 90 आधार अंकों की गिरावट के साथ 4.6% रह गया।
गोदरेज एग्रोवेट के विभिन्न कारोबारों पर नजर डालें तो इसकी पशु आहार आमदनी 20% की बढ़ोतरी के साथ 885 करोड़ रुपये, वनस्पति तेल आमदनी 13.6% घट कर 145.4 करोड़ रुपये, फसल संरक्षण व्यवसाय 9.4% अधिक 209.3 करोड़ रुपये का रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में गोदरेज एग्रोवेट का शेयर शुक्रवार को 2.95 रुपये या 0.68% की कमजोरी के साथ 433.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,332.70 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 660.00 रुपये और निचला स्तर 427.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख